WordPress Me Old Post Revisions Delete Kaise Kare

WordPress Me Old Post Revisions Delete Kaise Kare

क्या आप आपनी WordPress post revisions को Delete करना चाहते हैं? Post revisions एक बहुत ही अच्छी फीचर है जो WordPress वर्शन 2.6 में introduced किया गया था।
जब आप कोई पोस्ट या पेज save करते हैं, तो वर्डप्रेस एक revision create करता है ताकि आप अपनी कंटेंट के पिछले वर्शन पर वापस लौट सकें। हालांकि, ये post revisions आपके साईट परफॉरमेंस को प्रभावित करते हैं।
आज इस ट्यूटोरियल में हम जानेगे WordPress site से Old Post Revisions कैसे Delete करें।
तो चलिए शुरू करते है…

WordPress Site Me Old Post Revisions Delete Kaise Kare

जैसा कि मैंने पहले कहा, WordPress Post revision एक शानदार फीचर है, लेकिन जब आप अपनी साइट पर कोई पोस्ट या पेज एडिट करते हैं, तो वर्डप्रेस ऑटोमेटिकली डेटाबेस में नया revision बनाता है।
यदि आप 10 बार पोस्ट एडिट करते हैं तो यह उस पोस्ट की 9 copy को revisions के रूप में save करेगा। नतीजतन, यह आपके डेटाबेस size को बढ़ाता है और आपकी साइट प्रदर्शन को प्रभावित करता है।
उदाहरण के लिए, यदि आपके पास 100 पोस्ट हैं और प्रत्येक पोस्ट के लिए 10 revisions हैं, तो यह आपके वर्डप्रेस डेटाबेस में 1,000 copies का डाटा store करेगा है।
यहां मैं प्लगइन का उपयोग करूंगा जो आपकी साइट से old post revisions को एक क्लिक में डिलीट में करते हैं।

1. WP-Optimize का उपयोग करके WordPress Post Revisions डिलीट करना

WP optimize एक बहुत अच्छा प्लगइन है जो एक क्लिक के साथ आपके WordPress database optimize करता है।
अपनी वर्डप्रेस साइट से post revisions को हटाने के लिए, WP-Optimize पर क्लिक करें। यहां आप Clean all post revisions आप्शन देखेंगे। बस Run optimisation पर हिट करें।
How to Delete WordPress Post Revisions
यह प्लगइन ऑटोमेटिकली आपकी साइट से old post revisions डिलीट कर देगा। इसके अलावा, यह trashed/unapproved/spam comments,  pingbacks, trackbacks और expired transient आदि को भी आपके साईट से डिलीट करता है।

2. WP-Sweep का उपयोग करके WordPress Post Revisions डिलीट करना

WP-Sweep एक और बेहतरीन प्लगइन है जो आपके वर्डप्रेस डेटाबेस को साफ करता है और इसमें post revisions डिलीट करने का भी आप्शन शामिल है।
WordPress revisions को remove करने के लिए, Tool >> Sweep पर क्लिक करें। यहां आप Post Sweep सेक्शन में Revisions आप्शन देखेंगे। बस Sweep पर क्लिक करें।
How to Delete WordPress Post Revisions
इसके अलावा, यह अनावश्यक डेटा को भी आपके साईट से delete करता है,
  • Revisions
  • Auto drafts
  • Deleted trashed/unapproved/spam comments
  • Duplicated post meta
  • Duplicated comment meta
  • Duplicated user meta
  • Duplicated term meta
  • Transient options

3. Better Delete Revision का उपयोग करके WordPress Post Revisions डिलीट करना

प्लगइन को activate करने के बाद, Settings >> Better Delete Revision टैब पर क्लिक करें। यहां आपको दो आप्शन दिखाई देंगे – Check Post Revision और Optimize Your Database
अपनी वर्डप्रेस साइट में posts revisions देखने के लिए Check Revision Posts पर क्लिक करें।
How to Delete WordPress Post Revisions
यदि आपकी साइट में WordPress revisions हैं, तो यह आपको उन्हें delete करने के लिए एक बटन देगा। आप नीचे स्क्रीनशॉट देख सकते हैं,
How to Delete WordPress Post Revisions

अंतिम विचार

WordPress Post Revisions आपके साइट के डेटाबेस में बहुत अधिक जगह लेते हैं और आपकी साइट के परफॉरमेंस को प्रभावित करते हैं।
यदि आप वर्षों से अपनी वर्डप्रेस साइट पर पोस्ट publishe कर रहे हैं, तो आप old post revision को remove करके डेटाबेस के size को बहुत कम कर सकते हैं।
मुझे आशा है कि इस आर्टिकल ने आपको वर्डप्रेस से post revisions remove करने में मदद की है। आज की पोस्ट के बारे में आपने क्या सोचा? नीचे कमेंट में बताएं।
छोटा सा निवेदन, अगर यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हुई है, तो इसे शेयर करना न भूलें!

About AMAN SINGH

मेरा नाम AMAN SINGH है और मैं In Hindi Help ब्लॉग का फाउंडर हूँ। इस ब्लॉग द्वारा मैं WordPress Tutorials और Basic SEO शेयर करता हूँ, ताकि WordPress Beginners अपनी ब्लॉग को आसानी से Improve कर सके और पैसा कमा सके। इस साइट का मुख्य लक्ष्य WordPress Users को गाइड करना है।

Comments

Popular posts from this blog

WordPress में Malicious Code Detect करने के लिए Best Website Scanner

7 Best WordPress Newsletter Plugins in Hindi

WordPress Me Facebook Comments Add Kaise Kare