WordPress Blog Me Infinite Scroll Add Kaise Kare

WordPress Blog Me Infinite Scroll Add Kaise Kare

क्या आप अपनी वर्डप्रेस ब्लॉग में Infinite scroll add करना चाहते है?
Infinite scroll में पेज आटोमेटिक लोड होती है जब यूजर पेज के bottom में पहुंचता है। यह यूजर को Pagination या Load More बटन पर क्लिक किए बिना आपके ब्लॉग की Next पेज की कंटेंट को देखने की अनुमति देता है।
इस आर्टिकल में, मैं आपको बताऊंगा वर्डप्रेस ब्लॉग में आसानी से Infinite scroll कैसे Add किया जाताहै।

WordPress Blog में Infinite Scroll Add कैसे करें

Infinite loading के लिए सबसे पहले आपको अपनी साईट में Catch Infinite Scroll प्लगइन इनस्टॉल और Activate करना होगा।
प्लगइन Activate होने के बाद यह आपकी वर्डप्रेस डैशबोर्ड में Catch Infinite Scroll के साथ एक नया मेनू आइटम जोड़ देगा। बस इसपर क्लिक करें यह आपको प्लगइन के सेटिंग्स पेज पर ले जायेगा।
इस पेज में आपको अपनी load आप्शन चुनना होगा। बस आपको Load On (Trigger on) आप्शन से “Scroll” सेलेक्ट करना होगा। जैसा कि आप नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते है।
बाद बाकी सेटिंग्स को डिफ़ॉल्ट छोड़ दे। क्योंकि डिफ़ॉल्ट आप्शन परफेक्ट काम करते हैं।
इसमें एक Image आप्शन भी है जो Content loader के लिए एक custom icon अपलोड करने की अनुमति देता है। यदि आपके पास इससे बेहतर Image है, तो आप इसे बदल सकते हैं।
अपनी सेटिंग्स स्टोर करने के लिए Save Changes बटन पर क्लिक करें।
बस हो गया! Infinite scrolling आपकी ब्लॉग पर Activate हो चूका है। आप अपने ब्लॉग पर जा सकते हैं और Infinite scrolling देख सकते हैं।
नोट: यदि आपके साईट पर बहुत ज्यादा ट्राफिक है तो infinite scroll सेटअप न करें। यह आपकी वेबसाइट को धीमा कर सकता है या सर्वर को क्रैश भी कर सकता है। यह छोटे साइटों के लिए अच्छा है।
छोटा सा निवेदन, अगर यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हुई है, तो इसे शेयर करना न भूलें!
इसे भी पढ़ें:

About AMAN SINGH

मेरा नाम AMAN SINGH है और मैं In Hindi Help ब्लॉग का फाउंडर हूँ। इस ब्लॉग द्वारा मैं WordPress Tutorials और Basic SEO शेयर करता हूँ, ताकि WordPress Beginners अपनी ब्लॉग को आसानी से Improve कर सके और पैसा कमा सके। इस साइट का मुख्य लक्ष्य WordPress Users को गाइड करना है।

Comments

Popular posts from this blog

WordPress में Malicious Code Detect करने के लिए Best Website Scanner

7 Best WordPress Newsletter Plugins in Hindi

WordPress Me Facebook Comments Add Kaise Kare